UK: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लंदन में भारतीय प्रवासी समुदाय ने पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर आतंक को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और 26 लोगों की मौत पर आक्रोश जताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लंदन में भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया और पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की।
विज्ञापन
भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने कहा, ब्रिटेन में रहने वाला पूरा भारतीय समुदाय पहलगाम में हुए इस जघन्य आतंकी हमले से बहुत आक्रोशित है। इसलिए हम यहां पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।
एक अन्य भारतीय प्रवासी ने कहा, हम भारतीय यहां एकत्र हुए हैं, ताकि पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने एक आतंक की फैक्ट्री पाल रखी है, जिसकी वजह से हमारे 26 लोगों की जान गई।