बनर्जी ने केंद्र से पूछे सवाल
संघर्षविराम पर ट्रंप के दावे पर भी पूछे सवाल
बनर्जी ने संघर्षविराम को लेकर ट्रंप के दावे से संबंधित सवाल किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत को सीजफायर के लिए राजी किया। क्या सरकार ने इसके जवाब में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी?, इसके अलावा अपने पांचवे सवाल में उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद का जिक्र किया। बनर्जी ने कहा कि जब पाकिस्तान भारत में हमलों को समर्थन देता है, तो उसे आर्थिक सहायता क्यों दी जाती है?
ये भी पढ़ें:- Aamir Khan: पहलगाम हमले पर फिर बोले, ‘आतंकवादियों ने जो किया वो मजहब के खिलाफ है’; आमिर को भारतीय होने पर गर्व
'140 करोड़ भारतीय भावनाओं के साथ समझौता'
अपने बयान के अंत में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के साथ समझौता किया गया है और यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक और जनप्रतिनिधि होने के नाते ये सवाल उठा रहा हूं क्योंकि देश की सुरक्षा और लोगों की जान से जुड़ा मुद्दा है।