फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA की चेतावनी: वीजा अवधि खत्म होने से पहले भारत छोड़ें पाकिस्तानी, 29 अप्रैल से मेडिकल वीजा भी मान्य नहीं

Thu, 24 Apr 2025 04:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने और वहां मौजूद नागरिकों को जल्द भारत लौटने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों दिए गए सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसके अलावा, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक ही मान्य रहेंगे। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि जो पाकिस्तानी नागरिक अभी भारत में हैं, उन्हें अब बदली हुई वीजा शर्तों के अनुसार अपने वीजा की अवधि खत्म होने से पहले भारत छोड़ना होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है। जो भारतीय नागरिक इस समय पाकिस्तान में हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'कलमा पढ़ो..हम समझे नहीं तो पिता को गोली मार दी', आतंकी हमले की पीड़िता ने बताया क्या हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को और कम कर दिया है और कई कड़े कदम उठाए हैं। इनमें पाकिस्तानी सेना अधिकारियों को भारत से निकालने का आदेश, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी सीमा चौकी को बंद करना भी शामिल हैं। यह सारे फैसले पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की बैठक में लिए गए।    

संबंधित वीडियो-

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें