Defence Ministry: रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पहलगाम हमलावरों की पहचान वाली रिपोर्ट भारतीय सशस्त्र बलों ने नहीं बनाई है। यह रिपोर्ट संभवतः मुठभेड़ के बाद खुले स्रोतों से इकट्ठा की गई जानकारियों का संकलन है।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर पहलगाम के हमलावरों की पहचान और पृष्ठभूमि से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की जा रही है। इस रिपोर्ट को भारतीय सशस्त्र बलों से जोड़ा जा रहा है। लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों के किसी भी आधिकारिक मीडिया हैंडल ऐसा दस्तावेज तैयार नहीं किया है और न ही जारी किया है।
विज्ञापन
सशस्त्र बलों के जनसंपर्क कार्यालय या अधिकृत प्रवक्ताओं की ओर से भी इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह रिपोर्ट संभवतः मुठभेड़ के बाद सामने आई जानकारियों का एक संकलन है, जो खुले स्रोतों से किया गया गया प्रतीत होता है।