फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पाकिस्तानी सेना प्रमुख की अपने ही देश में किरकिरी, लोग बोले- देखते हैं इनका जोश कहां जाता है?

Wed, 23 Apr 2025 09:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 जनरल असीम मुनीर ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'कश्मीर पर हमारा रुख एकदम साफ है, यह हमारी गर्दन की नस थी, यह हमारी गर्दन की नस रहेगी। हम इसे नहीं भूलेंगे।  हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
आसिम मुनीर - फोटो : एक्स/डीजी आईएसपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले 26 लोगों की जान चली गई। इस कायराना हरकत के पांच दिन पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर और हिंदुओं को लेकर एक बेहूदा बयान दिया था। जनरल असीम मुनीर ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान की गर्दन की नस बताया था। इस हमले के बाद अब मुनीर को उनके ही देश के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


क्या कहा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने?
मुनीर ने कहा था हमारे आजादी के वक्त हमारे लोगों ने पाकिस्तान का निर्माण यह मानकर किया था कि हम हिंदुओं से हर तरह से अलग हैं। हमारी परंपराएं, धर्म, रीति-रिवाज, सोच सब कुछ अलग है। उन्होंने दो-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करते हुए हिंदुओं और मुसलमानों को अलग बताया और भारत-पाकिस्तान विभाजन को सही ठहराया। 

Pahalgam Attack: नेवी अफसर विनय के शव से लिपटकर रोईं पत्नी हिमांशी; अंत में सैल्यूट किया और बोलीं- 'जय हिंद'

सेना प्रमुख मुनीर ने भीड़ से कहा, 'कश्मीर पर हमारा रुख एकदम साफ है, यह हमारी गर्दन की नस थी, यह हमारी गर्दन की नस रहेगी। हम इसे नहीं भूलेंगे।  हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, वरिष्ठ मंत्री और विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी शामिल हुए थे। अब इस बयान के बाद कश्मीर में हुए हमले के चलते पाकिस्तान में लोग अपने सेना प्रमुख को बुरा-भला कह रहे हैं। 



एक यूजर @OmerAzhar96 ने एक्स पर लिखा कि 5 दिन पहले  असीम मुनीर द्वारा दिया गया यह उन्मादी भाषण, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भारतीय कब्जे के खिलाफ लड़ाई में अपने कश्मीरी भाइयों को नहीं छोड़ेगा। अब लगता है कि शुरू में इस बयान को लेकर जितनी कल्पना की गई थी, ये उससे कहीं अधिक गलत है । जनरलों को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

एक दूसरे यूजर @iamthedrifter ने लिखा कि, और अब देखते हैं कि भारतीय कश्मीर में हुए हालिया हमले के बाद देखते हैं यह जोश कहां तक जाता है। दूसरे एक्स यूजर ने मुनीर के बयान को गलत बताते हुए लिखा कि यह वही है जो अपने एक पड़ोसी से दस लाख गुंडों को लड़कर उचित ठहरा रहे हैं।


अन्य पाकिस्तान एक्स यूजर @EraOfIK ने लिखा कि हम इस संस्था को बर्दाश्त नहीं करते। यह हमेशा से ही गंदगी से भरी रही है। इस लापरवाह व्यक्ति को कर्ज में डूबे देश (पाकिस्तान) के बारे में बात करते हुए देखकर वाकई घृणा होती है। यह व्यक्ति दो राष्ट्र सिद्धांत के मर्म को भी नहीं समझता।

विज्ञापन

जनरल मुनीर के बयान पर आपत्ति जताते हुए एक यूजर ताहिर खान(@TahirRa4681753)ने एक्स पर लिखा, इस मूर्ख ने पाकिस्तान को कूटनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से अलग-थलग कर दिया है। खदीजा के (@Khadija__K) नाम एक अकाउंट से लिखा गया, हम अभी भी इसे भारतीय अधिकृत कश्मीर कहते हैं। बाकी के बारे में आप सही कह रहे हैं। जुनून शायद पसीने में बह जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें