फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद रेलवे भी अलर्ट मोड में, चिनाब-अंजी ब्रिज पर सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

Wed, 23 Apr 2025 03:49 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही कुछ जगह मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। इनमें विश्व प्रसिद्ध चिनाब और अंजी ब्रिज के अलावा उन स्थानों पर खास सुरक्षा बरती जा रही है, जहां पर ट्रेन ऑपरेशन के लिए महत्वपूर्ण उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद कई राज्यों में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए है। इस बीच भारतीय रेलवे द्वारा तैयार किए गए चिनाब और अंजी ब्रिज और श्रीनगर कटड़ा रेल लाइन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इन पर आसपास की ऊंची पहाड़ियों द्वारा नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर का कहना है कि, श्रीनगर कटड़ा रेल लाइन के अलावा इसी रेल लाइन पर बनाए गए चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज के साथ रेलवे लाइन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं। सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज हो या फिर केबल तार का अंजी ये दोनों ब्रिज विश्व रिकॉर्ड में शामिल है।

रेल लाइन और चिनाब-अंजी ब्रिज की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की तैनाती के साथ लोकल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेशन किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार मदद ली जा रही है। कई जगह पहाड़ी पर भी जवानों को तैनात किया गया है, जिससे आसपास के पूरे क्षेत्र में नजर रखी जा सके। हालांकि श्रीनगर कटड़ा रेल लाइन पर आरपीएफ की तैनाती से पहले थी, लेकिन पहलगाम में हुए हमले के बाद आरपीएफ जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस पूरी लाइन पर नजर रखी जा रही है। खासकर टनल और ब्रिज पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही कुछ जगह मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। इनमें विश्व प्रसिद्ध चिनाब और अंजी ब्रिज के अलावा उन स्थानों पर खास सुरक्षा बरती जा रही है, जहां पर ट्रेन ऑपरेशन के लिए महत्वपूर्ण उपकरण लगाए गए हैं। ये उपकरण कई ऐसी जगह लगे हैं, जहां पर आसपास पूरा जगह या पहाड़ों से घिरे हुए हैं। इतना ही नहीं उत्तर रेलवे के दिल्ली स्थित मुख्यालय से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें