फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards: दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, जाकिर हुसैन और एसएम कृष्णा भी होंगे सम्मानित

Wed, 25 Jan 2023 09:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

2023 के लिए राष्ट्रपति ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 25-Jan-2023

पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियां
क्रमांक नाम क्षेत्र राज्य/देश
1 एस.एल. भयरप्पा साहित्य और शिक्षा कर्नाटक
2 कुमार मंगलम बिरला व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
3 दीपक धर विज्ञान और इंजीनियरिंग महाराष्ट्र
4 वाणी जयराम कला तमिलनाडु
5 स्वामी चिन्न जीयर अन्य-आध्यात्मिकता तेलंगाना
6 सुमन कल्याणपुर कला महाराष्ट्र
7 कपिल कपूर साहित्य और शिक्षा दिल्ली
8 सुधा मूर्ति सामाजिक कार्य कर्नाटक
9 कमलेश डी पटेल अन्य-आध्यात्मिकता तेलंगाना
इन्हें मिलेगा पद्म भूषण
10 सुकामा आचार्य अन्य-आध्यात्मिकता हरियाणा
11 जोधइया बाई बैगा कला मध्य प्रदेश
12 प्रेमजी बरिया कला दादरा नगर हवेली
13 ऊषा बरले कला छत्तीसगढ़
14 मुनिश्वर चंडावर चिकित्सा मध्य प्रदेश
15 हेमंत चौहान  कला गुजरात
16 भानुभाई चितारा कला गुजरात
17 हेमो प्रोवा सी कला असम
18 नरेंद्र चंद्र देववर्मा (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले त्रिपुरा
19 सुभद्रा देवी  कला बिहार
20 खादर वल्ली दूदकुला विज्ञान और इंजीनियरिंग कर्नाटक
 
क्रमांक नाम क्षेत्र राज्य/देश
21 हेमचंद्र गोस्वामी कला असम
22 प्रीतिकना गोस्वामी कला पश्चिम बंगाल
23 राधा चरण गुप्ता साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश
24 मोदादुगु विजय गुप्ता विज्ञान और इंजीनियरिंग तेलंगाना
25 अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन कला राजस्थान
26 दिलशाद हुसैन कला उत्तर प्रदेश
27 भीकू रामजी इदातू सामाजिक कार्य महाराष्ट्र
28 सीआई इसाक साहित्य और शिक्षा केरल
29 रतन सिंह जग्गी साहित्य और शिक्षा पंजाब
30 बिक्रम बहादुर जमातिया सामाजिक कार्य त्रिपुरा
31 रामकुईवांग्बे जेने सामाजिक कार्य असम
32 राकेश राधेश्याम झुझुनवाला (मरणोपरांत) व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
33 रतन चंद्र कर  चिकित्सा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
34 महिपत कवि  कला गुजरात
35 एमएम मीरावाणी कला आंध्र प्रदेश
36 अरीज खम्बट्टा (मरणोपरांत) व्यापार और उद्योग गुजरात
37 परशुराम कोमाजी खुने कला  महाराष्ट्र
38 नागप्पा गणेश कृष्णराजनगर विज्ञान और इंजीनियरिंग आंध्र प्रदेश
39
मगुनी चरण कुआर
कला ओड़िशा
40 आनंद कुमार साहित्य और शिक्षा बिहार
 
  नाम क्षेत्र राज्य/देश
41 अरविंद कुमार विज्ञान और इंजीनियरिंग उत्तर प्रदेश
42 डोमर सिंह कुंवर कला छत्तीसगढ़
43
राइजिंगबोर कुर्कलंग
कला मेघालय
44 हीराबाई लोबी सामाजिक कार्य गुजरात
45 मूलचंद लोढा सामाजिक कार्य राजस्थान
46 रानी मचैया कला  कर्नाटक
47 अजय कुमार मंडावी कला छत्तीसगढ़
48 प्रभाकर भानुदास मांडे साहित्य और शिक्षा महाराष्ट्र
49 गजानन जगन्नाथ माने सामाजिक कार्य महाराष्ट्र
50 अंतर्यामी मिश्रा साहित्य और शिक्षा ओड़िशा
51
नादोजा पिंडीपापनहल्ली मुनिवेंकटप्पा
कला कर्नाटक
51 महेंद्र पाल विज्ञान और इंजीनियरिंग गुजरात
53 उमा शंकर पांडे सामाजिक कार्य उत्तर प्रदेश
54 रमेश परमार और शांति परमार कला मध्य प्रदेश
55 निलिनी पार्थसारथी चिकित्सा  पुड्डुचेरी
56 हनुमंत राव पसुपुलेति चिकित्सा तेलंगाना
57 रमेश पटांगे साहित्य और शिक्षा महाराष्ट्र
58 कृष्णा पटेल कला ओडिशा
59 के कल्याणसुंदरम पिल्लई कला तमिलनाडु
60 वीपी अप्पुकुट्टन पोडुवल  सामाजिक कार्य केरल
 
क्रमांक नाम क्षेत्र राज्य/देश
61 कपिल देव प्रसाद कला बिहार
62 एस आर डी प्रसाद खेल केरल
63 शाह रशीद अहमद कादरी कला कर्नाटक
64 सीवी राजू कला आंध्र प्रदेश
65 बक्शी राम विज्ञान और इंजीनियरिंग हरियाणा
66 चेरुवायल के रमण  अन्य- कृषि केरल
67 सुजाता रामदोराई अन्य- कृषि कनाडा
68 अब्बा रेड्डी नागेश्वर राव विज्ञान और इंजीनियरिंग आंध्र प्रदेश
69 परेशभाई राठवा कला गुजरात
70 बी. रामकृष्ण रेड्डी साहित्य और शिक्षा तेलंगाना
71 मंगल कांति रॉय कला पश्चिम बंगाल
72 केसी रुनरेमसंगी कला मिजोरम
73
वदिवेल गोपाल और मासी सदइयां
सामाजिक कार्य तमिलनाडु
74 मनोरंजन साहू चिकित्सा  उत्तर प्रदेश
75 पतायत साहू अन्य-कृषि ओड़िशा
76 रित्विक सन्याल कला उत्तर प्रदेश
77 कोटा सच्चिदानंद शास्त्री  कला आंध्र प्रदेश
78
शंकुरात्रि चंद्र शेखर
सामाजिक कार्य आंध्र प्रदेश
79 के शांथोइबा शर्मा खेल मणिपुर
80 नेकराम शर्मा अन्य- कृषि हिमाचल प्रदेश
 
क्रमांक नाम क्षेत्र राज्य/देश
81 गुरुचरण सिंह खेल दिल्ली
82 लक्ष्मण सिंह सामाजिक कार्य राजस्थान
83 मोहन सिंह साहित्य और शिक्षा जम्मू और कश्मीर
84
थौनाओजम चाओबा सिंह
सार्वजनिक मामले मणिपुर
85 प्रकाश चंद्र सूद साहित्य और शिक्षा आंध्र प्रदेश
86
निहुनुओ सोरही
कला नगालैंड
87 जनम सिंह सोय साहित्य और शिक्षा झारखंड
88
कुशोक थिक्से नवांग चम्बा स्टांजिन
अन्य-आध्यात्मिका लद्दाख
89 एस सुब्बारमण अन्य- पुरातत्व कर्नाटक
90 मोआ सुबोंग कला नगालैंड
91 पलम कल्याण सुंदरम सामाजिक कार्य तमिलनाडु
92 रवीना रवि टंडन कला महाराष्ट्र
93 विश्वनाथ प्रसाद तिवारी  साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश
94 धनीराम टोटो साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल
95 तुला राम उप्रेती अन्य-कृषि सिक्किम
96 गोपालसामी वेलुचामी चिकित्सा  तमिलनाडु
97 ईश्वर चंद्र वर्मा चिकित्सा दिल्ली
98 कूमी नरिमन वाडिया कला महाराष्ट्र
99 कर्मा वांगचु सामाजिक कार्य अरुणाचल प्रदेश
100 गुलाम मुहम्मद जाज कला  जम्मू और कश्मीर

10:04 PM, 25-Jan-2023

इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण 

क्रमांक नाम क्षेत्र राज्य/देश
1 बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) अन्य-वास्तुकला गुजरात
2 जाकिर हुसैन कला महाराष्ट्र
3 एसएम कृष्णा सार्वजनिक मामले कर्नाटक
4 दिलीप महालनाबिस चिकित्सा पश्चिम बंगाल
5 श्रीनिवास वर्धन विज्ञान और इंजीनियरिंग अमेरिका
6 मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सार्वजनिक  मामले उत्तर प्रदेश

09:59 PM, 25-Jan-2023

दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
09:57 PM, 25-Jan-2023

नालंदा के बावन बूटी हथकरघा बुनकर कपिल देव प्रसाद को कला (कपड़ा) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 

09:54 PM, 25-Jan-2023

 कला (पेंटिंग) के क्षेत्र में प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले पिथौरा कलाकार परेश राठवा को पद्मश्री से नवाजा गया। 

विज्ञापन
09:34 PM, 25-Jan-2023

जलपाईगुड़ी के मंगला कांति राय (102 वर्षीय) को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वह पश्चिम बंगाल के सबसे पुराने लोक गायकों में से एक हैं और काफी लोकप्रिय हैं। 

09:31 PM, 25-Jan-2023

खासी हिल्स के जनजातीय दुइतारा वाद्य यंत्र निर्माता और संगीतकार राइजिंगबोर कुर्कलांग को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। 

09:30 PM, 25-Jan-2023

आइजोल के मिजो लोक गायक केसी रनरेमसंगी को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वह तीन दशकों से ज्यादा समय से मिजो सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम (गायन-मिजो) कर रहे हैं। 

09:28 PM, 25-Jan-2023

कोडागु के उम्माथत लोक नर्तक रानी मचैया को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने नृत्य के माध्यम से कोडवा संस्कृति को बढ़ावा देने और इसे संरक्षित करने के लिए काम किया। 

09:27 PM, 25-Jan-2023

कांकेर के गोंड ट्राइबल वुड कार्वर अजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 

09:26 PM, 25-Jan-2023

तेलंगाना के 80 वर्षीय भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी रामकृष्ण रेड्डी को भी साहित्य और भाषा के  क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। 

09:25 PM, 25-Jan-2023

जलपाईगुड़ी जिले के तोतोपारा गाँव के धनीराम टोटो को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। डंग्का भाषा के संरक्षक टोटो साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। 

09:22 PM, 25-Jan-2023

मंडी के जैविक किसान नेकराम शर्मा को भी कृषि के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मानित किया गया है। उन्होंने नौ अनाज की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित करने का काम किया। 

09:20 PM, 25-Jan-2023

आत्मनिर्भर छोटे किसान तुला राम उप्रेती (98 वर्षीय) को  कृषि के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वह केवल पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके जैविक खेती करते हैं।

09:19 PM, 25-Jan-2023

इरुला जनजाति के वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां को खतरनाक और जहरीले सांपों को पकड़ने में विशेषज्ञता के लिए सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित किया गया। 

09:17 PM, 25-Jan-2023

काकीनाडा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता शंकुरत्री चंद्र शेखर को सामाजिक कार्य (सस्ती स्वास्थ्य सेवा) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने जीवनभर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा और शिक्षा सेवाएं प्रदान कीं। 

09:16 PM, 25-Jan-2023

गांधीवादी और पैय्यानूर के स्वतंत्रता सेनानी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवलम को सामाजिक कार्य (गांधीवादी) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

09:14 PM, 25-Jan-2023

जनजातीय हो भाषा के विद्वान जनम सिंह सोय को साहित्य और शिक्षा (हो भाषा) के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह इस भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए 4 दशकों से काम कर रहे हैं।

09:13 PM, 25-Jan-2023

नागा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने हेराका धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपना जीवन समर्पित किया। 

09:10 PM, 25-Jan-2023

जबलपुर के डॉक्टर मुनीश्वर चंदर डावर पिछले 50 वर्षों से वंचित लोगों का इलाज कर रहे हैं, जिन्हें चिकित्सा (सस्ती स्वास्थ्य सेवा) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

09:10 PM, 25-Jan-2023

सिद्दी आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता और नेता हीराबाई लोबी को पद्म  श्री सम्मानित किया गया है, उन्होंने गुजरात के सिद्धी समुदाय की बेहतरी के लिए अपना जीवन समर्पित किया। 

09:10 PM, 25-Jan-2023

नॉर्थ सेंटिनल से 48 किमी दूर एक द्वीप में जारवा जनजाति के साथ काम कर रहे अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्रकर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।  

01:05 PM, 25-Jan-2023

Padma Awards: दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, जाकिर हुसैन और एसएम कृष्णा भी होंगे सम्मानित

पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वाले नामों का एलान कर दिया गया। चिकित्सा (बाल रोग) के क्षेत्र में दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) दिया गया। 25 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें