फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards: केंद्र पर कार्ति चिदंबरम हमलावर, कहा- चुनावी राज्यों को मिली प्राथमिकता; थरूर ने जताई खुशी

Mon, 26 Jan 2026 07:48 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा पद्म पुरस्कारों में उन राज्यों के लोगों को चुना गया है जहां चुनाव होने वाले हैं। वहीं, शशि थरूर ने केरल के विजेताओं की तारीफ की। 
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्म पुरस्कार 2026 के एलान के साथ ही देश में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रतिष्ठित सम्मानों के चयन में निष्पक्षता के बजाय चुनावी लाभ को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने जानबूझकर उन राज्यों के व्यक्तियों को पुरस्कार के लिए चुना है जहां आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


131 पद्म पुरस्कारों का हुआ एलान
केंद्र सरकार ने रविवार को कुल 131 पद्म पुरस्कारों का एलान किया। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। ये सम्मान कला, खेल, साहित्य और समाज सेवा जैसे कई क्षेत्रों के दिग्गजों को दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पद्म पुस्कारों का एलान: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, रोहित को पद्म श्री; देखें सूची
विज्ञापन


शशि थरूर ने दी बधाई
दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल के लोगों को पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि इस साल पांच में से तीन पद्म विभूषण केरल के लोगों को मिले हैं। उन्होंने इसे केरल के लिए गर्व की बात बताया।

पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इन लोगों के काम और सेवा भाव से समाज बेहतर बनता है। यह सम्मान उनकी मेहनत को दिखाता है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। बता दें कि ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026: आजादी के बाद इन 10 जिलों से लोगों को पहली बार पद्म पुरस्कार, 84 जिलों का होगा प्रतिनिधित्व

इन तीन कैटेगरी में दिए जाते पद्म स्म्मान
ये पुरस्कार तीन कैटेगरी में दिए जाते हैं। इनमें असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री दिया जाता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें