फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पद्म पुरस्कार विजेताओं को मोहन सरकार देगी 30,000 रुपये की सम्मान राशि, जानें कब से मिलेगा ये मानदेय

Thu, 16 Jan 2025 07:50 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

गृह मंत्रालय की पद्म पुरस्कार वेबसाइट के अनुसार, अब तक राष्ट्रपति ने ओडिशा की 105 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए हैं। इनमें 90 पद्म श्री, 11 पद्म भूषण और चार पद्म विभूषण शामिल हैं।
विज्ञापन
मोहन चरण माझी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की मोहन चरण माझी सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेता को 30,000 रुपये मासिक सम्मान राशि देने का एलान किया है। उड़िया भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग ने गुरुवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि इसी महीने से राज्य के हर पद्म पुरस्कार विजेता को 30000 रुपये का मासिक सम्मान राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन

 
इसमें कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में समाज में पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों का उत्कृष्ट योगदान है। इसे देखते हुए, राज्य सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को 30,000 रुपये की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी पद्म पुरस्कार विजेता, जो जीवित हैं, उन्हें जनवरी 2025 से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) मोड के माध्यम से सम्मान राशि मिलेगी। 

इस बाबत सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों और संस्कृति अधिकारियों को पद्म पुरस्कार विजेताओं (जो जीवित हैं) का विवरण जिला कलेक्टर के प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड सहित जल्द से जल्द उड़िया, भाषा, साहित्य और संस्कृति निदेशालय को जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पिछले साल मार्च में पिछली बीजद सरकार ने ओडिशा के पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए 25,000 रुपये मासिक सम्मान राशि की घोषणा की थी। हालांकि, इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में की गई थी। यह पुरस्कार कला, शिक्षा, विज्ञान, खेल, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक सेवा, चिकित्सा, साहित्य आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हस्तियों को दिया जाता है। गृह मंत्रालय की पद्म पुरस्कार वेबसाइट के अनुसार, अब तक राष्ट्रपति ने ओडिशा की 105 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए हैं, जिनमें 90 पद्म श्री, 11 पद्म भूषण और चार पद्म विभूषण शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें