फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019: बजट पर चिदंबरम का तंज, बोले- ऐसा लगता है जैसे कोई कॉमेडी चल रही हो

Sat, 06 Jul 2019 04:44 AM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पूर्व वित्तमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार द्वारा शुक्रवार को पेश आम बजट की एक घोषणा को कॉमेडी बता दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कभी कुछ करती है तो कभी कुछ। ऐसा लगता है जैसे कोई कॉमेडी चल रही हो।
विज्ञापन


दरअसल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में घोषणा की है कि अब बिना पैन कार्ड की मदद से भी आईटीआर फाइल की जा सकेगी। हालांकि इसके लिए संबंधित व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना जरुरी है। पी चिदंबरम ने इसी बात को कॉमेडी बता दिया। वे बोले, ये समझ से परे है।

24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी दफ्तर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान चिदंबरम ने कहा, मोदी सरकार वन और टू के अभी तक पेश हुए बजट भाषणों में यह सबसे अधिक अस्पष्ट भाषण है। बिना पैन कार्ड के सिर्फ आधार कार्ड की मदद से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की योजना को कांग्रेस नेता ने मजाक बता दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इस बाबत वित्तमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, जब आधार को आईटीआर फाइलिंग करने से पहले उसके साथ लिंक करना अनिवार्य किया गया है तो फिर पैन कार्ड का क्या मतलब रह गया है।
विज्ञापन

अरे भाई, पैन कार्ड के जरिए आईटीआर फाइल होती है। बतौर चिदंबरम, अब ये कह रहे हैं कि पैन कार्ड की कोई जरूरत नहीं है। क्या ये कॉमेडी चल रही है। अगर यही करना था तो पैन और आधार को लिंक करने की क्या जरूरत थी।

उन्होंने बजट दस्तावेज को ब्रीफकेस में न लाकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर संसद भवन लाना, इस पर भी तंज कसा। कांग्रेसी नेता ने कहा, भविष्य में जब कांग्रेस का वित्त मंत्री बजट पेश करेगा तो वह बजट डॉक्यूमेंट को आईपैड में ले जाएगा।

उन्होंने वित्तमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। चिदंबरम बोले, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण किस आधार पर यह बात कह रही हैं कि नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स एक लाख करोड़ रुपये कम हो गए हैं। वे यह बात छिपा लेती हैं कि उसी अवधि में बैंकों ने 5 लाख 55 हजार 603 करोड़ रुपये का कर्ज राइट ऑफ कर दिया। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, अब मुझे नहीं मालूम, निर्मला सीतारमण ने यह बात सदन और देश से क्यों छिपाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें