फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिमोझि के बाद चिदंबरम ने सुनाई आपबीती, कहा- हिंदी की वजह से कई बार झेली जलालत

Tue, 11 Aug 2020 08:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

डीएमके सांसद कनिमोझि के साथ चेन्नई हवाई अड्डे पर हुए बर्ताव पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, यह कोई नई बात नहीं, मैंने भी पहले कई बार हिंदी की वजह से जलालत झेली है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, केंद्र अगर सचमुच हिंदी और अंग्रेजी को अधिकारिक भाषा के तौर पर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तो उसे सभी केंद्रीय कर्मचारियों को द्विभाषी बनाना होगा। इन कर्मचारियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं आनी चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा, गैर हिंदी भाषी इलाके से भर्ती होकर आने वाला कर्मचारी जल्द ही हिंदी बोलना सीख जाता है तो फिर हिंदी भाषी कर्मचारी अंग्रेजी में बात करना क्यों नहीं सीखते। गौरतलब है कि कनिमोझि से एक सीआईएसएफ जवान ने हिंदी नहीं बोलने पर पूछा था कि क्या आप भारतीय हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें