फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेगासस मामला: पी चिदंबरम ने केंद्र पर निशाना साधा, बोले- सरकार ने एनएसओ की सेवाएं लीं या नहीं ये बताने में क्या मुश्किल

Tue, 03 Aug 2021 03:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • चिदंबरम ने कहा, एक सीधे सवाल का जवाब देना सरकार के लिए इतना मुश्किल क्यों हो रहा है
  • मीडिया रिपोर्ट का दावा, इस्राइली कंपनी एनएसओ के स्पाइवेयर के जरिये दुनियाभर की सरकारों ने जासूसी की
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित जासूसी मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सरकार को यह यह बताने में आखिर क्या संकट है कि वह स्पाइवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ समूह की सेवाएं ले रही थी या नहीं। 

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा, एक सीधे सवाल का जवाब देना सरकार के लिए इतना मुश्किल क्यों हो रहा है? दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राइली कंपनी एनएसओ के स्पाइवेयर के जरिये दुनियाभर की सरकारों ने जासूसी की है।

इस रिपोर्ट में भारत के 300 से अधिक मोबाइल नंबरों की भी जासूसी की आशंका जताई गई है। इनमें राहुल गांधी के साथ दो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और अश्विनी वैष्णव के भी नंबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें