कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना कि गोवा की आजादी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से देरी हुई थी, यह इतिहास से छेड़छाड़ करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने गोवा में सही समय पर दखल दिया था।
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार चिदंबरम ने इस बात पर भी जोर दिया कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाला एक भी विधायक इस बार भाजपा के खेमे में नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमारा घर पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि चोर अभी भी बाहर है, लोग उसे सबक सिखाएंगे।'