फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल भेजे जाने के सवाल पर बोले चिदंबरम, मुझे सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था की चिंता

Thu, 05 Sep 2019 07:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। अदालत ने उन्हें 19 सितंबर तक जेल भेजने का आदेश सुनाया। वहीं इस मामले में जब उनसे पूछा गया कि कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आप क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है, मुझे सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था की चिंता है।

विज्ञापन


 


वहीं पी चिदंबरम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश के बाद समर्थकों ने राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 
 


बता दें कि, चिदंबरम के वकील उन्हें जेल नहीं भेजने की दलील दे रहे थे, लेकिन अदालत ने इस मांग को खारिज कर दिया। अदालत के फैसले के बाद चिदंबरम ने जेल में अलग सेल की मांग की। इसके अलावा उन्होंने बेड और अलग बाथरूम की भी मांग की जिन्हें मान लिया गया। उन्हें सात नंबर सेल में रखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चिदंबरम को झटका, अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा तिहाड़ जेल, अलग सेल में रखा जाएगा

चिदंबरम की जेड सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अदालत ने उन्हें अलग कोठरी में रखने के निर्देश दिए। सॉलिसीटर जनरल ने आश्वासन दिया कि जेल में चिदंबरम के लिए पर्याप्त सुरक्षा होगी। अदालत में चिदंबरम ने ईडी के सामने सरेंडर करने की बात भी कही। इस पर अदालत ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए इस पर जवाब मांगा। इस पर सुनवाई 12 सितंबर को होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें