फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल मैक्सिस: चिदंबरम ने लगाया सीबीआई पर आरोप, कहा- मीडिया ट्रायल के लिए लीक किया गया आरोपपत्र

Mon, 27 Aug 2018 10:29 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम
विज्ञापन
लगातार एयरसेल-मैक्सिस मामले में अवहेलना का आरोप झेल रहे  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सरकार और सीबीआई पर कई आरोप लगाए हैं।  एयरसेल-मैक्सिस मामले से जुड़ा आरोपपत्र एक अखबार में लीक होने के लेकर आज सरकार एवं सीबीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब मीडिया ट्रायल के लिए किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया है, 'सीबीआई एक अखबार को आरोपपत्र लीक करती है क्योंकि वह मीडिया द्वारा ट्रायल चाहती है। सौभाग्यवश, हमारी विधि व्यवस्था में ट्रायल सिर्फ अदालत में ही चल सकता है।' 

उन्होंने कहा, 'एफआईपीबी (विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड) निर्णय लेता है कि क्या कोई प्रस्ताव वित्त मंत्री के दायरे में आता है। एफआईपीबी ने मेरे समक्ष प्रस्ताव (एफडीआई का) रखा और मैंने 20 अन्य प्रस्तावों के साथ इसे मंजूरी प्रदान की।' 
विज्ञापन


दरअसल, चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस सौदे मामले में नियमों की अहवेलना के आरोप का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि चिदंबरम ने 3,500 करोड़ रुपये की एफडीआई को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की अनुमति के बगैर मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें