फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पीएम मोदी अब भी करेंगे 'नमस्ते ट्रंप'? अमेरिकी राष्ट्रपति के कोरोना वाले बयान पर चिदंबरम का तंज

Thu, 01 Oct 2020 02:58 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ-साथ विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला भी बढ़ता जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या वह अब अपने प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में एक और 'नमस्ते ट्रंप' का आयोजन करेंगे? 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता का यह तंज इसलिए आया है क्योंकि मंगलवार को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह रूस और चीन की तरह कोरोना संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा छिपा रहा है। 


यह भी पढ़ें: कोरोना, आयकर और नस्लीय हिंसा के इर्द-गिर्द रही पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और रूस के साथ भारत को क्लब किया और तीनों देशों पर कोविड से हुई मौतों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने तीनों देशों पर सबसे अधिक वायु प्रदूषण करने का भी आरोप लगाया। क्या मोदी जी, अपने प्रिय मित्र के सम्मान में 'नमस्ते ट्रंप’ की और रैली करेंगे?'
 

एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने इशारों-इशारों में पीएम मोदी को घेरा और कहा, '47 सालों में आप लोगों ने जितना काम किया है, उससे ज्यादा मैंने 47 महीनों में किया है, श्री डोनाल्ड ट्रंप ने कल राष्ट्रपति की बहस में कहा। यदि ये कथन आपको भारत में किसी की याद दिलाता है, तो यह आपकी कल्पना है!'
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कोरोना वायरस महामारी के लिए ट्रंप की प्रतिक्रिया की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पास कोई योजना नहीं है और उन्होंने संकट को कम कर पेश किया। वहीं, अपने प्रतिद्वंदी जो बिडेन के सवाल उठाने पर ट्रंप ने कहा कि आप नहीं जानते हैं कि भारत, चीन और रूस में कितने लोग मारे गए हैं। भारत, चीन और रूस मृतकों की संख्या छिपा रहे हैं।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें