फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के कड़वी दवा वाले बयान पर पी चिदंबरम ने की टिप्पणी

Wed, 21 Nov 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को कालेधन से छुटकारा पाने वाली कड़वी दवा बताया है। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इससे सूक्ष्य, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार चाहती है कि आरबीआई इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करे।  
विज्ञापन


चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री महोदय ने नोटबंदी का इस्तेमाल एमएसएमई को नष्ट करने के लिए एक कड़वी दवा के रूप में किया। बता दें कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली में यह बात कही थी।    

वहीं आरबीआई के निदेशक मंडल ने आर्थिक पूंजी ढांचे की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। यह फैसला करेगी कि केंद्रीय बैंक को अपने रिजर्व में कितनी राशि रखनी चाहिए और सरकार को कितना धन देना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें