फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत: सिलीगुड़ी के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक, घबराहट में इधर-उधर भागने लगे मरीज

Fri, 21 May 2021 07:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी

सार

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय मलिक ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.15 बजे की है। उस वक्त कोविड ब्लॉक में सीसीयू को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले एक पाइप में रिसाव देखा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुक्रवार (21 मई) सुबह ऑक्सीजन रिसाव हो गया। इससे कोविड-19 रोगी और उनके परिजन दहशत में आ गए। डर की वजह से मरीज इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, कुछ ही देर में हालात पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय मलिक ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.15 बजे की है। उस वक्त कोविड ब्लॉक में सीसीयू को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले एक पाइप में रिसाव देखा गया। इससे कमरे में ऑक्सीजन फैलने लगा, जिससे रोगियों के बीच दहशत फैल गई। उन्हें लगा कि सीसीयू में आग लग गई है। घबराहट में कोविड रोगियों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और अफरातफरी मच गई। वहीं, रोगियों के परिजन समेत अनेक लोग ब्लॉक के बाहर जमा हो गए। 

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर आ गईं। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ देर के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति रोककर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। मलिक के अनुसार, घटना के समय सीसीयू में सात रोगी थे। उन्हें सुरक्षित निकालकर दूसरे ब्लॉक में पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कुछ देर बाद रिसाव को ठीक करके स्थिति सामान्य कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें