फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LadengeCoronaSe: ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, प्रभावित राज्यों में पहुंचे 10 टैंकर, 9 रास्ते में

Sun, 25 Apr 2021 05:53 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने रविवार को बताया कि हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस की आवश्यकता को लेकर दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित राज्यों में 10 ऑक्सीजन  टैंकर पहुंच चुके हैं, जबकि नौ अभी रास्ते में हैं। 
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने रविवार को बताया कि हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस की आवश्यकता को लेकर दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित राज्यों में 10 ऑक्सीजन  टैंकर पहुंच चुके हैं, जबकि नौ अभी रास्ते में हैं। 

विज्ञापन

 
दिल्ली के लिए रवाना हो रहे चार टैंकर
दिल्ली के बारे में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि हमारी चर्चा चल रही है। हम जिंदल के रायगढ़ प्लांट से चार टैंकर रवाना करने ही वाले हैं। वहां टैंकर लोड हो रहे हैं। रेलवे वहां वैगन भेज चुका है और वो तैयार हैं। जैसे ही टैंकर भर दिए जाएंगे वैगन रवाना हो जाएगी। 

एक ऑक्सीजन विशेष ट्रेन में चार टैंकर
शर्मा ने बताया कि एक ऑक्सीजन विशेष ट्रेन में चार टैंकर होते हैं। इनमें प्रत्येक टैंकर में 70 टन तरल गैस होती है। ये आज जिंदल स्टील के रायगढ़ प्लांट से आज रात दिल्ली कैंट के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें