फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर : ऑक्सीजन के बेहतर प्रबंधऩ से दिल्ली में खत्म हुआ सांसों का संकट, अस्पतालों को ज्यादा मिल रही प्राणवायु

Sat, 08 May 2021 01:45 AM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में ऑक्सीजन की स्थिति नियंत्रण में आ रही है। केंद्र सरकार से ज्यादा ऑक्सीजन मिल रही है जिससे अस्पतालों को ज्यादा मदद देना संभव हुआ है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद दिल्ली को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलने लगी है। इसका सीधा लाभ दिल्ली के लोगों को हुआ है क्योंकि सरकार ने इसके बाद अस्पतालों को ज्यादा ऑक्सीजन देने की कोशिश की है। इस कारण से अब अस्पतालों से आने वाली डिस्ट्रेस कॉल्स में भी कमी आई है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में ऑक्सीजन की स्थिति नियंत्रण में आ रही है। केंद्र सरकार से ज्यादा ऑक्सीजन मिल रही है जिससे अस्पतालों को ज्यादा मदद देना संभव हुआ है। दिल्ली अपने स्तर पर भी ऑक्सीजन पैदा करने में जुटा हुआ है। जल्दी ही इसके परिणाम सामने आएंगे और दिल्ली को ऑक्सीजन की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि घर में होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे लोगों को भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन या ऑक्सीजन मापक यंत्र पहुंचाया जाना चाहिए जिससे उन्हें किसी तरह की समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की कोशिश कर रही है जिससे लोगों को कोरोना के खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन


तीसरी लहर के लिए तैयार हो रही दिल्ली
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वैज्ञानिक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जता रहे हैं। लेकिन दिल्ली को इस लहर के नकारात्मक असर से बचाने के लिए सरकार अभी से सक्रिय हो गई है। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड्स और दवाइयां सही समय पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कोशिश हो रही है। इस स्थिति से निबटने के लिए सीएम ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक की।  

यहां पहुंचाई गई ऑक्सीजन
दिल्ली सरकार के अधिकारियों को गुरूवार रात 2:30 बजे इंडियन स्पाइनल अस्पताल से एसओएस कॉल आई। सरकार की ओर से बनाए गए ऑक्सीजन रिस्पांस पाइंट से तुरंत अस्पताल को एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन मुहैया कराई गई। इसके आलावा लोक नायक अस्पताल की ओर से दोपहर 12 बजे एसओएस कॉल मिली थी। इसके बाद उसे दो मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। इसी तरह कालकाजी स्थित आईरीन अस्पताल को 3 सिलिंडर भिजवाकर ऑक्सीजन के संकट को दूर किया। कुकरेजा अस्पताल की ओर से सुबह 10.05 बजे एसओएस कॉल कर तत्काल ऑक्सीजन मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें