फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कोरोना के बारे में भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में मामला दर्ज

Sat, 08 May 2021 01:31 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अमरावती

सार

  • वकील मसूपोगु सुबैया ने शिकायत में आरोप लगाया कि नायडू ने दावा किया था कि कोरोना वायरस के स्वरूप एन440के की शुरूआत कुरनूल शहर से हुई और इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है
विज्ञापन
chandrababu naidu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कोविड-19 के बारे में मिथ्या सूचनाएं फैलाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता और आपदा प्रबंधन कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


वकील मसूपोगु सुबैया ने शिकायत में आरोप लगाया कि नायडू ने दावा किया था कि कोरोना वायरस के स्वरूप एन440के की शुरूआत कुरनूल शहर से हुई और इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

शिकायत में कहा गया कि नायडू की टिप्पणी से लोगों में दहशत फैल गई। इस वजह से कई महिलाएं और बच्चे मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए और उनमें से कई की मौत भी हो गई। शिकायत में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री नायडू के दावे के कारण ओडिशा और दिल्ली जैसे राज्यों ने आंध्र प्रदेश के लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें