फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी बोले- 2019 लोकसभा चुनाव में ये निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

Sun, 04 Mar 2018 08:45 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
asaduddin owaisi
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी का कहना है कि अगले लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ओवैसी ने दावा किया कि कांग्रेस 2009 के चुनावों के बाद बेहतर प्रदर्शन करने में असफल रही। उन्होंने कहा कि भाजपा भी साल 2014 में केंद्र में आने के बाद लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है। इसलिए मैं यह महसूस करता हूं कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय दल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। 
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा, ‘मेरी राय है कि चंद्रशेखर राव लोकसभा चुनाव के पहले और बाद में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। मेरा मानना है कि देश क्षेत्रीय दलों की तरफ देख रहा है।’ उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने शनिवार को कहा था कि वह बदलाव के लिए राष्ट्रीय राजनीति में आना चाहते हैं। राव ने यह भी कहा था कि वह समान विचारधारा वाले दलों के लिए मंच तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न राजनीतिक दलों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

लंबे समय तक अलग-थलग काम नहीं सकते धर्मनिरपेक्ष दल: मोइली

Veerappa Moily
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने कहा है कि आज के समय में धर्मनिरपेक्ष दल लंबे समय तक अलग-थलग रहकर काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों को अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए राजनीतिक समक्ष का प्रयोग करना होगा।

मोइली ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वापसी करेगी। इन राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी चुनावी राज्य कर्नाटक में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। मोइली ने इस बात को खारिज किया कि देश ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की तरफ बढ़ रहा है और कुछ सालों में वाम दल अप्रासंगिक हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें