हज सब्सिडी को मुस्लिम तुष्टीकरण और वोट बैंक की सियासत कहने पर
भाजपा की आलोचना करते हुए
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा है कि क्या हिंदू तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सब्सिडी भी बंद होगी।
ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार कुंभ मेला और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ‘चारधाम यात्रा’ के लिए अनुदान देती है, क्या उसे भी समाप्त किया जाएगा।