आल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदउद्दीन उवैसी की अलीगढ़ में प्रस्तावित सभा को हालांकि प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली है। मगर आयोजकों की ओर से इसे लेकर विरोधाभासी दावा किया जा रहा है।
एआईएमआईएम के स्थानीय नेताओं का दावा है कि उनकी सभा के जिला प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है, जबकि प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार किया है। एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष मो.सुहेब ने बताया कि सांसद असदउ्ददीन उवैसी 18 नवंबर को जमालपुर स्थित इंपीरियल गार्डन में शाम छह बजे सभा को संबोधित करेंगे। मो. सुहेब ने दावा किया कि इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दे दी है।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि उनके पास ज्यादा फोर्स नहीं है इसलिए वह अपने स्तर से भी कुछ व्यवस्थाएं देख लें। दूसरी ओर एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि असदउद्दीन उवैसी की सभा के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई है। आयोजन उनके पास आए थे। सभा के संबंध में प्रशासन और पुलिस विभाग में विचार विमर्श हुआ। लेकिन उससे आगे कोई बात नहीं हुई। अनुमति फिलहाल नहीं दी गई है।