फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा, कहा- कोरोना संकट से निपटने की कोई चिंता नहीं

Mon, 31 Aug 2020 02:43 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसे कोरोना संकट से उत्पन्न हालात जैसे नौकरी जाने और अन्य समस्याओं से निपटने की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में 1.8 करोड़ लोगों को वेतन नहीं मिल रहे हैं और करीब आठ करोड़ दिहाड़ी श्रमिकों का काम छूट गया है।

विज्ञापन


एक जनसभा को ऑनलाइन संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण 10 करोड़ बच्चे मिड डे मील से वंचित हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना सोचे समझे और असांविधानिक लॉकडाउन लगाकर इन समस्याओ को आमंत्रित किया है।


अब कोरोना की आड़ में लोग नहीं कर पाएंगे राजनीति : मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने कोरोना महामारी पर केंद्र सरकार के चौथे चरण की अनलॉक की गाइडलाइंस का स्वागत किया है। दरअसल सरकार ने कोरोना संकट के बीच लोगों को और राहत देते हुए अनलॉक 4 में 7 सितंबर से मेट्रो चलाने और 21 सितंबर से राजनीतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में 100 लोगों तक को शामिल होने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि हम लॉकडाउन और अनलॉक पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के समान नीति लागू करने के फैसले का स्वागत करते हैं। बसपा की लंबे अरसे से यह मांग थी। इससे कोरोना की आड़ में लोगों को राजनीति करने का मौका नहीं मिलेगा। साथ ही लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें