राज्यसभा में गुरुवार को पीएम मोदी के बीते तीन साल के विदेश यात्रा के दौरान चार्टर्ड उड़ानों पर खर्च का ब्योरा दिया गया। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि, पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के दौरान चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया गया।
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि 2016-17 में 76.27 करोड़ रुपये चार्टर्ड उड़ानों पर खर्च किए गए जबकि 2017-18 में 99.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
मुरलीधरन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 2018-19 में 79.91 करोड़ रुपये खर्च हुए। 2019-20 का बिल अभी प्राप्त नहीं हुआ है।