फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के दौरान पीएम मोदी की विदेश यात्रा में चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च

Thu, 21 Nov 2019 09:06 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राज्यसभा में गुरुवार को पीएम मोदी के बीते तीन साल के विदेश यात्रा के दौरान चार्टर्ड उड़ानों पर खर्च का ब्योरा दिया गया। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि, पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के दौरान चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया गया।

विज्ञापन


राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि 2016-17 में 76.27 करोड़ रुपये चार्टर्ड उड़ानों पर खर्च किए गए जबकि 2017-18 में 99.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

मुरलीधरन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 2018-19 में 79.91 करोड़ रुपये खर्च हुए। 2019-20 का बिल अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें