फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: पिछले दो महीनों में व्हाइटहैट जूनियर के 800 से अधिक कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, ऑफिस जाने को नहीं थे तैयार  

Wed, 11 May 2022 06:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगभग 800 कर्मचारियों ने कार्यालय लौटने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने स्टार्ट-अप से इस्तीफा दे दिया। ये सभी सेल्स, कोडिंग और गणित टीमों के पूर्णकालिक कर्मचारी थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो महीनों में व्हाइटहैट जूनियर के 800 से अधिक कर्मचारियों ने ऑफिस वापस बुलाए जाने के बाद एडटेक स्टार्ट-अप कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इंक 42 की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार, कोडिंग सिखाने वाली कंपनी व्हाइट हैट जूनियर, जिसे बायजूएस (BYJU'S) द्वारा अधिग्रहित किया गया था, उसने अपने कर्मचारियों को एक महीने के भीतर कार्यालय लौटने के लिए कहा था।

विज्ञापन


18 मार्च को ईमेल भेजकर घर से काम खत्म करने की नीति की घोषणा की गई थी, जिसमें दूरदराज के कर्मचारियों को 18 अप्रैल तक ऑपिस लौटने के लिए कहा गया था। इंक 42 को पता चला है कि लगभग 800 कर्मचारियों ने कार्यालय लौटने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने स्टार्ट-अप से इस्तीफा दे दिया। ये सभी सेल्स, कोडिंग और गणित टीमों के पूर्णकालिक कर्मचारी थे। 

और कर्मचारियों के इस्तीफा देने की उम्मीद
आने वाले महीनों में और कर्मचारियों के इस्तीफा देने की उम्मीद है। इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों में से एक ने इंक 42 को बताया कि ऑफिस बुलाने  के लिए एक महीने का समय पर्याप्त नहीं था। व्हाइटहैट जूनियर के पूर्व कर्मचारी ने कहा कि कुछ के बच्चे हैं, कुछ के बुजुर्ग और बीमार माता-पिता हैं,जबकि बाकियों की कई अन्य जिम्मेदारियां हैं। इतने कम समय के नोटिस में कर्मचारियों को वापस बुलाना सही नहीं है। 
विज्ञापन


इस कर्मचारी ने कहा कि लागत में कटौती के उपायों के लिए कंपनी द्वारा ऐसा किया जा रहा है। कंपनी स्पष्ट रूप से घाटे में चल रही है। कंपनी बाजार में अपना नाम खराब किए बिना अपने खर्चों को कम करने के लिए यह एक रणनीति थी। एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि कम वेतन भी कार्यालय वापस नहीं लौटने के फैसले में शामिल है।

महंगे शहरों मुताबिक वेतन की मांग 
काम पर रखने के समय कर्मचारियों को उनकी नौकरी की जगह के बारे में बताया गया था। व्हाइटहैट जूनियर के कार्यालय गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में हैं। हालांकि, दो साल तक घर से काम करने के बाद कर्मचारियों का मानना था कि महंगे शहरों में रहने की लागत को देखते हुए उनके वेतन को संशोधित किया जाना चाहिए। एक पूर्व कर्मचारी ने कहा, यह एक सुनियोजित और प्रबंधित छंटनी थी जो व्हाइटहैट जूनियर ने की।  2020 में व्हाइटहैट जूनियर को बायजूस को 300 मिलियन डॉलर में बेच दिया गया था।

एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि हमें पता था कि पिछले साल बायजूस द्वारा व्हाइटहैट जूनियर का अधिग्रहण करने के बाद ऐसा कुछ होने वाला है। हम सभी जानते हैं कि बायजूस किस तरह की कंपनी है। हमारे अधिकांश सेल्स और सपोर्ट कर्मचारियों को 18 अप्रैल से गुड़गांव और मुंबई कार्यालयों में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था।

वहीं व्हाइटहैट जूनियर के प्रवक्ता ने कहा कि हमने मेडिकल और व्यक्तिगत मजबूरियों को अपवाद मानते हुए पुनर्वास सहायता की पेशकश की है। हमारे शिक्षक घर से काम करना जारी रखेंगे। व्हाइटहैट जूनियर की दृष्टि भारत में शिक्षा का लोकतंत्रीकरण करना है ताकि अगली पीढ़ी महत्वपूर्ण कौशल सीख सके और भविष्य के प्रौद्योगिकी निर्माता बन सकें। हम छात्रों के लिए प्रासंगिक पाठ्यक्रम विकसित करने में निवेश करना जारी रखेंगे और उच्च भर्ती और प्रशिक्षण मानकों के साथ एक मजबूत शिक्षक समुदाय का निर्माण करेंगे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें