पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गुरुवार को एक खदान में हुए धमाके में 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और बचाव अभियान जारी है। यह धमाका सीएल की कुनुस्त्रिया क्षेत्र स्थित पराशिया खदान में हुआ। इससे एक कोयला खदान ढह गई जिससे मजदूर घायल हो गए। यह घटना सुबह की शिफ्ट में खदान के सेक्शन नंबर 27 में हुई, जिसके बाद घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मीडियो रिपोर्ट के अनुसार मजदूर संघों ने इस दुर्घटना के लिए ईसीएल अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। खनन श्रमिक संघ सीआईटीयू के सचिव धर्मदास मंडल ने बताया कि विस्फोट के समय सेक्शन 27 में 30 खनिक काम कर रहे थे। खदान मजदूर सुबह की शिफ्ट में कोयला खदान में काम करने गए थे। अभी तक एक मजदूर की मौत की खबर भी सामने आई है।