देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि कई राज्यों ने बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए सख्ती और बढ़ा दी है। इसी सख्ती के चलते असम के सिल्चर हवाई अड्डे से कुछ यात्रियों के भागने की खबर सामने आई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि असम के सिल्चर हवाई अड्डे पर अनिवार्य कोविड टेस्ट कराने को लेकर कई यात्री वहां से भाग गए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सरकार इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही है।