फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : एयर कार्गो से पहुंचे सामान में मिला 30 किलो से अधिक सोना, एक हिरासत में

Sun, 05 Jul 2020 10:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

केरल में सीमा शुल्क के अधिकारियों ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर कार्गो के जरिए पहुंचे सामान में 30 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया है। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, आगे जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 

सीमा शुल्क आयुक्त ने बताया कि कुछ घोटालेबाजों को किसी खास गिरोह का सदस्य होने के संदेह में पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति के नाम पर यह सामान भेजा गया था वह जांच में सहयोग कर रहा है। जानकारी के अनुसार सोना शौचालयों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों से भरे बैग में रखा हुआ था।

जयपुर में जब्त किया गया था 32 किलो सोना

इससे पहले शनिवार को राजस्थान में जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 14 यात्रियों से लगभग 32 किलो सोना जब्त किया गया था। इस सोने की कीमत 15.67 करोड़ रुपये आंकी गई थी। एक बयान के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से शुक्रवार को दो चार्टर उड़ानों से यहां पहुंचे यात्रियों से यह सोना जब्त किया गया था।

बता दें कि सांगानेर हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान यह सोना जब्त किया। सोने की छड़ों और ईंटों को विशेष रूप से 'कोट' कर सामान में छुपाया गया था। अधिकारियों ने रियाद से आए 11 यात्रियों से 22.65 किलो और संयुक्त अरब अमीरात से आए तीन यात्रियों से 9.3 किलो सोना जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें