फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session: सीआईसी के पास 19,000 से अधिक शिकायतें और अपीलें लंबित, लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी

Wed, 26 Jul 2023 03:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Session: सरकार ने बुधवार को कहा कि इस साल एक अप्रैल तक केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के पास कुल 19,233 शिकायतें और अपील लंबित थीं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की ओर से लोकसभा में दिए गए एक लिखित जवाब में कहा गया कि पारदर्शिता निगरानी संस्था में चार सूचना आयुक्तों के पद रिक्त थे, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 10 है।
 
विज्ञापन
संसद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने बुधवार को कहा कि इस साल एक अप्रैल तक केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के पास कुल 19,233 शिकायतें और अपील लंबित थीं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की ओर से लोकसभा में दिए गए एक लिखित जवाब में कहा गया कि पारदर्शिता निगरानी संस्था में चार सूचना आयुक्तों के पद रिक्त थे, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 10 है।

विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि 2021-22 की अवधि में 29213, 2020-21 में 38116,  2019-20 में 35138 और 2018-19 में 29655 मामले लंबित थे। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 की धारा 12 (3) के अनुसार, केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की ऐसी संख्या होगी, जो दस से अधिक नहीं होगी, जैसा कि आवश्यक समझा जा सकता है।
 

सिंह ने कहा, 'वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा चार सूचना आयुक्त सीआईसी में पद पर हैं।' मंत्री ने कहा कि आरटीआई कानून की धारा 15 के तहत राज्य सूचना आयोगों में सूचना आयुक्तों की रिक्तियों को भरना संबंधित राज्य सरकारों का विषय है।
 

सिंह ने कहा कि सरकार ने कई कदम उठाए हैं जिनमें लोक सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता निर्माण और दिशा-निर्देश जारी करना शामिल है, ताकि वे सूचना की आपूर्ति कर सकें या प्रथम अपील का प्रभावी ढंग से निपटारा कर सकें, जिसके परिणामस्वरूप सूचना आयोग में अपीलों की संख्या कम हो।
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां तक दूसरी अपील का सवाल है, सीआईसी ने आरटीआई अधिनियम की प्रभावशीलता में सुधार के लिए कई पहल की हैं, जैसे कि दूसरी अपील/शिकायतों की जल्द सुनवाई के लिए ई-कोर्ट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग। सिंह ने कहा कि आयोग ने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, मामलों की इलेक्ट्रॉनिक रसीदों और पंजीकरण और आरटीआई आवेदकों के लिए एक-क्लिक सूचना खिड़की और मोबाइल ऐप का काम भी पूरा कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें