फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः योगी का एक्शन, 100 से अधिक पुलिसवाले सस्पेंड

Fri, 24 Mar 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद 100 से अधिक पुलिस वाले सस्पेंड हो चुके हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरस्त बनाए जाने के अपने वादे को पूरा करने में लगी यूपी की योगी सरकार हर रोज नए कदम उठा रही है।
विज्ञापन


जब से आदित्यनाथ योगी ने यूपी के सीएम पद की शपथ ली है तब से यूपी पुलिस ने 100 से अधिक पुलिस वालों को सस्पेंड किया जा चुका है। इनमें से अधिकांश निलंबन गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा में हुए हैं।

लखनऊ में भी सात निरीक्षकों को निलंबित किया गया है। पुलिसकर्मियों के बीच 'दागी पुलिसवालों' की पहचान करने के लिए कुछ दिन पहले डीजीपी जावेद अहमद ने निर्देशों जारी किए थे। यूपी पुलिस के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि "100 से अधिक पुलिसकर्मी जिनमें अधिकतर कॉन्स्टेबल हैं को डीजीपी के निर्देशों के अनुसार निलंबित कर दिया गया है।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के सीएम पद ग्रहण करने के बाद राज्य पुलिस प्रमुख और प्रधान सचिव (गृह) देबाशीश पांडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें