फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की कर्ज माफी के लिए यूपी सरकार को जुटाने होंगे संसाधनः जेटली

Fri, 24 Mar 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी के लिए अब योगी आदित्यनाथ सरकार को खुद ही संसाधनों की तलाश करनी होगी। गुरुवार को राज्यसभा के एक विधेयक पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका संकेत दिया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किए गए किसानों की कर्ज माफी के वायदे पर प्रश्न पूछा, जिसके जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा अगर कोई राज्य सरकार समर्थ है और इस दिशा में काम करना चाहती है तो उसे इसके लिए खुद ही संसाधनों की तलाश करनी चाहिए।

जेटली ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी जब एक राज्य की मदद की जाए और दूसरे की नहीं। महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान आदि अन्य राज्य भी कृषि ऋण छूट के लिए राजनीतिक मांग कर चुके हैं। जिसके आश्वासन में वित्त मंत्री ने ये बात कही।
विज्ञापन


जेटली के जवाब में यह संकेत नहीं दिया गया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की ऋण माफी पर विचार कर रही है या नहीं।

हालांकि वित्त मंत्री की किसी राज्य का नाम लिए बिना दी गई इस टिप्पणी से ये बात स्पष्ट हो गई कि उत्तर प्रदेश में नई बीजेपी सरकार को राज्य के छोटे और सीमांत किसानों के लिए कृषि ऋण छूट के वायदे को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों की तलाश करनी  होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें