फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक में कैंटीन के खाने से बीमार हुए 100 से अधिक मेडिकल छात्र, 55 अब भी अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 Dec 2022 05:45 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नासिक।

सार

पुलिस के अनुसार, कैंटीन के संचालन का ठेका एक निजी कंपनी के पास है। घटना की जांच मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के रूप में की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक स्थित मेडिकल कॉलेज कैंपस में 100 से अधिक छात्रों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। उनमें से करीब 55 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि जिले के इगतपुरी तालुका के धर्मगांव में एसएमबीटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के लगभग 100-125 छात्रों ने बुधवार को कैंटीन भोजन करने के बाद मिचली और पेट खराब होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें कैंपस के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कैंटीन के संचालन का ठेका एक निजी कंपनी के पास है। घटना की जांच मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के रूप में की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें