फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014-18 के बीच दुष्कर्म के 1.75 लाख से अधिक मामले : एनसीआरबी

Fri, 20 Mar 2020 05:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
देशभर में वर्ष 2014-18 के बीच दुष्कर्म के 1.75 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली केंद्रीय एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2016 में बलात्कार के सबसे अधिक 38,947 मामले दर्ज किए गए। देशभर में वर्ष 2014 में 36,739 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2015 में 34,094 मामले, 2017 में 32,559 मामले जबकि 2018 में 33,356 मामले दर्ज किए गए।

एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इन पांच वर्षों के दौरान देशभर में कुल 1,75,695 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। पांच वर्षों के दौरान 25,259 मामलों के साथ इस सूची में मध्य प्रदेश अव्वल रहा और इसके बाद उत्तर प्रदेश में 19,406 मामले जबकि राजस्थान में 18,542 मामले और महाराष्ट्र में 15,613 बलात्कार के केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान असम में 8,889 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए जबकि दिल्ली में 8,693 और छत्तीसगढ़ में 8,592 ऐसे मामले दर्ज किए गए। 

प्रतिशत के तहत देखें तो वर्ष 2018 में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का यह 8.8 प्रतिशत रहा जबकि वर्ष 2017 में 9.04 प्रतिशत, 2016 में 11.49 प्रतिशत, 2015 में 10.35 प्रतिशत और 2014 में 10.82 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


एनसीआरबी देशभर में होने वाले अपराधों का डेटा इकट्ठा करने का काम करता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें