गांधी-अंबेडकर की छांव में आए भारतीय वामपंथी
- फोटो : Amar Ujala
वामपंथी पार्टियों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नया दांव फेंका है। सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी ने राष्ट्रपति पद के लिए वामपंथी पार्टियों की तरफ से गोपाल कृष्ण गांधी को पहली पसंद बताया है। इसके साथ ही दूसरी पसंद के तौर पर वामपंथी पार्टियों ने दलित राजनीति की ओर बढ़ते हुए प्रकाश अंबेडकर का नाम सुझाया है।
कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य और पार्टी के संसदीय समूह नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला विपक्ष की बैठक में होगा। पर भाकपा की पहली पसंद गोपाल कृष्ण गांधी रहेंगे।
राष्ट्रपति चुनावः इन 4 चेहरों में से कोई हो सकता है विपक्ष का उम्मीदवार
सीताराम येचुरी ने माकपा की ओर से दूसरी पसंद प्रकाश अंबेडकर को बताया है। इस तरह से माकपा ने अल्ट्रा लेफ्ट पसंद की जगह पॉपुलिस्ट कदम उठाया है। भाकपा की पहली पसंद महात्मा गांधी के पोते हैं, जो रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रहने के साथ ही रायनयिक रहे हैं। गोपालकृष्ण गांधी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं, तो विदेशों में राजनयिक के तौर पर बड़े पद संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपतियों के सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें राष्ट्रपति भवन का लंबा अनुभव रहा है। वहीं, दूसरी पसंद अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर हैं। जो भारिपा बहुजन महासंघ नाम की पार्टी से जुड़े नेता हैं। वो दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
Our first choice for Pres candidate is Gopal Krishna Gandhi otherwise Prakash Ambedkar.We'll discuss in oppn party meeting: S Yechury to ANI
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए कोविंद नहीं हैं उद्धव की पसंद, मजबूरी में किया समर्थन
गौरतलब है कि भारतीय राजनीतिक विचारधारा में वापमंथी पार्टियां हमेशा से ही पॉपुलिस्ट पॉलिटिक्स से परहेज करती रही हैं। पर इस बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर गांधी-अंबेडकर का सहारा लेना उनकी विचारधारा में आए बदलाव को दर्शाता है।