फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफार्म : प्रकाश जावड़ेकर ने डिजिटल मीडिया के लिए नए नियमों पर की चर्चा

Thu, 11 Mar 2021 06:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए नए नियमों पर चर्चा की। जावड़ेकर ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने नए नियमों का स्वागत किया और कुछ सुझाव दिए जो मैंने नोट किए हैं।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले जावड़ेकर ने बीते गुरुवार को अल्ट बालाजी, हॉटस्टार, अमेजन प्राइम, नेटफिलिक्स, जियो, जी5, वायकॉम 18, शेमारू और एमआइप्लेयर सहित विभिन्न ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्मों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की थी। जावड़ेकर ने बताया था कि सभी प्रतिनिधियों ने सरकार के नए दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ओटीटी उद्योग मंच पर अनुभव को दर्शकों के लिए बेहतर बनाने की दिशा में मंत्रालय के साथ भागीदारी करेगा।

गौरतलब है कि सरकार ने 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्मों और डिजिटल समाचार मीडिया के लिए नए दिशा-निर्देशों को अधिसूचित किया था, जिससे उन्हें अपने विवरण सार्वजनिक करने और शिकायत निवारण प्रणाली रखने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें