आतंकी ओसामा बिन लादेन से जुड़ी जो 470,000 फाइलें अब सामने आई हैं उसमें कुछ नए खुलासे हुए हैं। ओसामा का सामान देखकर पता लगता है कि उसे बॉलीवुड के गाने सुनना भी पसंद था। अब जो सामान मिला है उसमें उदित नारायण, कुमार सानू और अलका यागनिक के गानें भी शामिल हैं।
कागजात जारी करने के बाद सीआईए के डायरेक्टर माइक पोमइयो ने कहा कि ये कागजात अमेरिकी लोगों को आतंकी संगठन के कामकाज के तरीके और आगे उनके कैसे-कैसे प्लान थे उनके बारे में जानकारी देंगे।
ओसामा बिन लादेन से जुड़ीं हजारों फाइलें जारी, देखता था ऐसी-ऐसी फिल्में
खबरों के मुताबिक, लादेन के पास से 80,000 से ज्यादा ऑडियो और इमेज फाइल मिली हैं जिनका कुल स्पेस 175 गीगाबाइट है। इसमें बॉलीवुड के गाने और वीडियोज भी शामिल हैं। जिसमें 'अजनबी मुझको इतना बता', 'तू चांद है पूनम का' भी सुनता था। इसके साथ ही उसके पास बचपन में सुने जाने वाली कविता 'ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार' और कार्टून टॉम एंड जेरी के शो के वीडियोज भी थे।