अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट तीन नवंबर को पूरे 11 मिनट के लिए डिएक्टिवेट हो गया था। किसी को पहले समझ नहीं आया कि ऐसा किस वजह से हुआ। कई को यह भी लगा कि शायद ट्रंप ने अपने अकाउंट बंद करके खुद ही ट्विटर छोड़ दिया है। इस बीच जो भी ट्रंप के अकाउंट को खोज रहा था उसे 'यह पेज मौजूद नहीं है' का मैसेज दिखाई दे रहा था।
हालांकि, फिर खुद ही सब ठीक हो गया था और ट्रंप इस पूरी घटना का जिक्र किए बिना रोज की तरह ट्वीट करने लगे। इसी बीच ट्विटर पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए थे। कई ने मांग उठाई कि उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए।