फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार सानू का फैन था लादेन, 'अजनबी मुझको इतना बता...' था उसका फेवरेट गाना

Fri, 03 Nov 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
ओसामा बिन लादेन - फोटो : File Pic
विज्ञापन
आतंकी ओसामा बिन लादेन से जुड़ी जो 470,000 फाइलें अब सामने आई हैं उसमें कुछ नए खुलासे हुए हैं। ओसामा का सामान देखकर पता लगता है कि उसे बॉलीवुड के गाने सुनना भी पसंद था। अब जो  सामान मिला है उसमें उदित नारायण, कुमार सानू और अलका यागनिक के गानें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कागजात जारी करने के बाद सीआईए के डायरेक्टर माइक पोमइयो ने कहा कि ये कागजात अमेरिकी लोगों को आतंकी संगठन के कामकाज के तरीके और आगे उनके कैसे-कैसे प्लान थे उनके बारे में जानकारी देंगे।

ओसामा बिन लादेन से जुड़ीं हजारों फाइलें जारी, देखता था ऐसी-ऐसी फिल्में

खबरों के मुताबिक, लादेन के पास से 80,000 से ज्यादा ऑडियो और इमेज फाइल मिली हैं जिनका कुल स्पेस 175 गीगाबाइट है। इसमें बॉलीवुड के गाने और वीडियोज भी शामिल हैं। जिसमें 'अजनबी मुझको इतना बता', 'तू चांद  है पूनम का' भी सुनता था। इसके साथ ही उसके पास बचपन में सुने जाने वाली कविता 'ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार' और कार्टून टॉम एंड जेरी के शो के वीडियोज भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या-क्या है  शामिल

laden - फोटो : reuters
खबरों के मुताबिक कागजातों में लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की फोटोज भी हैं। ये फोटो उसके जवान होने के बाद की हैं। इसके साथ ही कागजातों से पता लगा कि अल कायदा के ईरान से कैसे संबंध थे और इराकी विद्रोह में उसका कितना हाथ था। सुरक्षा एजंसी ने जानकारी दी है कि बहुत सारा सामान ऐसा भी है जिसे देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी नहीं किया जा सकता था।

लादेन से जुड़ा सामान चौथी बार लोगों के सामने रखा गया है। इससे पहले उससे जुड़ा सामान मई 2015 में दिखाया गया था। लादेन को मई 2011 में पाकिस्तान में मार गिराया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें