फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान बोले- विपक्षी एकता ‘बिना दूल्हे की बारात’ है

Mon, 28 Jan 2019 01:45 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी एकता को ‘‘बिना दूल्हे की बारात’’ जैसा बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास एक भी ऐसा नेता नहीं है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके। हाल ही में भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए चौहान ने कहा कि मोदी एक लोकप्रिय नेता हैं और पार्टी उनके नेतृत्व में 2019 का आम चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन


चौहान ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘विपक्षी एकता कुछ नहीं बल्कि ‘बिना दूल्हे की बारात है, इसका कोई नेता नहीं है।’ वे अपना-अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मोदी का मुकाबला करने के लिए कोई नेता नहीं है। सभी भाजपा नेता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं।

चौहान ने कहा, ‘विपक्ष में कोई नेता नहीं है जो मोदी जी का मुकाबला कर सके। हम सभी उनके साथ खड़े हैं और यह चुनाव जीतेंगे। आज, मोदी ना केवल मेरे बल्कि पूरे देश के नेता हैं।’ भविष्य में भाजपा में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी उनके लिए तय करेगा वह करेंगे लेकिन साथ ही कहा कि वह भावनात्मक रूप से मध्य प्रदेश से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘भाजपा मेरे लिए जो भी तय करेगी मैं करुंगा लेकिन मेरा मध्य प्रदेश से भावनात्मक तौर पर लगाव है। एक तरीके से मैं मध्य प्रदेश की सेवा करता रहूंगा।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह राष्ट्रीय राजनीति में आएंगे, इस पर चौहान ने कहा कि पार्टी प्रमुख और प्रधानमंत्री उनके लिए जो भी फैसला करेंगे वह उसे अपनी पूरी क्षमताओं के साथ करेंगे। मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले तक चौहान राज्य में विदिशा से पांच बार लोकसभा सदस्य रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें