फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Scam पर संसद के अंदर और बाहर हंगामा, राहुल गांधी ने भी किया प्रदर्शन

Tue, 06 Mar 2018 01:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता
विज्ञापन

लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही जगह पीएनबी घोटाले की गूंज सुनाई दी। संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामे और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता तख्तियां लेकर स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए। जोरदार हंगामे को देखते हुए लोकसभा अगले एक घंटे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं सदन के बाहर भी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। 

विज्ञापन


पीएनबी घोटाले और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे के बहाने तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद मंगलवार को भी देखने को मिली। एक तरफ कांग्रेस पीएनबी मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के घटक दल तेलगु देशम पार्टी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की । 
 


सोमवार को भी पीएनबी मामले को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बधित रही। विपक्ष ने नीरव मोदी के मामले पर बहस नहीं होने तक संसद ठप रखने का फैसला किया है। विपक्ष ने अपने फैसले के बारे में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सत्ता पक्ष को बता दिया है। विपक्ष चाहता है कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद वोटिंग भी हो। चूंकि एनडीए राज्यसभा में बहुमत में नहीं है इसलिए वह इस पर वोटिंग से कतरा रहा है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें