फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के नेताओं ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, कृषि विधेयकों को वापस करने का किया अनुरोध

Wed, 23 Sep 2020 01:03 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान - फोटो : ANI
विज्ञापन

किसान बिल को लेकर सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ चुकी है। बिल को लेकर पहले सदन में हंगामा हुआ, जिसके बाद आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया। सांसदों को निलंबित करने के बाद विपक्षी पार्टियों ने संसद की कार्यवाही को बहिष्कार करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद शाम में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि राष्ट्रपति से इस कृषि बिल को वापस कर देने की मांग की है।गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्ष राज्यसभा में हंगामे के लिए जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने राष्ट्रपति से कहा कि कृषि विधेयक पर हस्ताक्षर न करें। उन्होंने आगे कहा, न तो डिविजन ऑफ वोट हुआ न ध्वनिमत का सम्मान हुआ। लोकतंत्र के मंदिर में संविधान का अपमान किया गया। हमने राष्ट्रपति से कहा है कि कृषि विधेयकों को गलत तरीके से पास करवाया गया है।
 




इससे पहले सभी विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को आगे रणनीति के लिए एक साझा बैठक की। विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए वक्त मांगा। राष्ट्रपति से मिलने से पहले विपक्षी पार्टियां संसद के परिसर में खड़े होकर बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। सभी सांसदों के हाथ में किसान बचाओ के प्लेकार्ड भी हैं। इस वीडियो में आप प्रदर्शन को देख सकते हैं।
विज्ञापन


 
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद और टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद हैं। बुधवार को ही गुलाम नबी आजाद के दफ्तर में किसान बिल को लेकर और चर्चा होगी। इसके अलावा इस बात पर मंथन किया जाएगा कि सरकार के खिलाफ किस तरीके से आवाज उठाई जाए।

मंगलवार को विपक्ष ने एलान किया था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, वो संसद की कार्यवाही की बहिष्कार करेंगे। विपक्ष ने किसान बिल को सिलेक्ट कमिटी के पास भेजने और निलंबित सांसदों को दोबारा संसद में प्रवेश करने की मांग की है। हालांकि विपक्ष की गैर मौजूदगी में मंगलवार को सरकार ने कई बिल पास करा लिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें