फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते किए खराब, कांग्रेस की दशकों की मेहनत की नष्ट: राहुल

Wed, 23 Sep 2020 12:52 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश के साथ भारत के संबंधों से जुड़ी एक खबर को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने विभिन्न देशों के साथ रिश्तों के उस तानेबाने को खराब कर दिया जो कांग्रेस की सरकारों ने दशकों में बनाया था। 

विज्ञापन


राहुल ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "कांग्रेस ने कई दशकों में रिश्तों का जो तानाबाना बुना था उसे मोदी जी ने नष्ट कर दिया। पड़ोस में किसी मित्र के बिना रहना खतरनाक है।" 



कांग्रेस नेता ने ‘द इकनॉमिस्ट’ पत्रिका की जो खबर साझा की है उसमें दावा किया गया है कि बांग्लादेश के साथ भारत का रिश्ता कमजोर हो गया है, जबकि चीन और बांग्लादेश के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें