फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'विपक्षी नेता मिल मालिकों को कर रहे हैं ब्लैकमेल', बीजेपी एमएलसी ने आरोप के साथ सीएम को दिए सबूत

Thu, 13 Mar 2025 05:56 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में भाजपा एमएलसी की तरफ से विपक्षी सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा एमएलसी के मुताबिक, कुछ विपक्षी नेता चावल मिल मालिकों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में सीएम को सबूत सौंपकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
परिणय फुके, भाजपा एमएलसी - फोटो : X / @Parinayfuke
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) परिणय फुके ने आरोप लगाया है कि कुछ विपक्षी नेता चावल मिल मालिकों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये नेता विधानसभा में सवाल उठाने या ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने की धमकी देकर मिल मालिकों से पैसों की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को सौंपे सबूत
परिणय फुके ने कहा कि उन्होंने इस मामले से जुड़े ऑडियो और वीडियो क्लिप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंप दिए हैं और जांच की मांग की है। उन्होंने बुधवार को विधान परिषद में भी यह मुद्दा उठाया। परिणय फुके ने कहा, 'कुछ विपक्षी नेता चावल मिल मालिकों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। वे एजेंटों के जरिए पैसों की मांग करते हैं और धमकी देते हैं कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो विधानसभा में सवाल उठाए जाएंगे या ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे मिल मालिकों को करोड़ों का नुकसान होगा।'

यह भी पढ़ें - Lilavati Hospital Scam: क्या है मुंबई के लीलावती अस्पताल का घोटाला? जानिए गबन और काले जादू की पूरी कहानी
विज्ञापन


ऑडियो क्लिप में पैसों की मांग का दावा
भाजपा एमएलसी ने कहा कि उनके पास जो ऑडियो क्लिप हैं, उनमें पैसों की मांग स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है। उन्होंने कहा, 'इन रिकॉर्डिंग्स में मिल मालिकों को धमकी दी जा रही है कि अगर वे पैसे नहीं देंगे, तो विधानसभा में उनके खिलाफ सवाल उठाए जाएंगे, जिससे उनका भारी नुकसान होगा'। 

नाम बताने से किया इनकार
इस दौरान जब उनसे विपक्षी नेताओं के नाम पूछे गए, तो परिणय फुके ने नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा है कि जब तक जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इस मुद्दे पर खुलकर बात न करें।' परिणय फुके ने दावा किया कि इस रैकेट में एक विधायक और उसके करीबी समेत करीब 8-10 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Badlapur Case: रिपोर्ट में जिम्मेदार ठहराए गए पांच पुलिसकर्मियों पर क्यों दर्ज नहीं हुई FIR? हाईकोर्ट का सवाल

कांग्रेस नेता ने भी उठाया था चावल मिलों का मुद्दा
यह विवाद तब सामने आया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने मंगलवार को विधानसभा में चावल मिलों से जुड़े मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया। जब नाना पटोले से इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें