2024 में भाजपा को हराने की तैयारियों में जुटे विपक्षी दलों के नेताओं ने महाबैठक की है। इन दलों की लोकसभा में आज क्या स्थिति है और पिछले आम चुनाव में कैसा प्रदर्शन रहा, किस दल को कितनी सीटें मिलीं, आइए जानते हैं-
| राजनीतिक दल का नाम |
लोकसभा सीटें |
प्रतिशत |
| कांग्रेस |
49 |
9.11 |
| तृणमूल कांग्रेस |
23 |
4.28 |
| शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) |
6 |
----- |
| जदयू |
16 |
2.97 |
| आप |
1 |
0.19 |
| द्रमुक |
24 |
4.46 |
| सपा |
3 |
0.56 |
| माकपा |
3 |
0.56 |
| राकांपा |
5 |
0.93 |
| भाकपा |
2 |
0.37 |
| नेशनल कॉन्फ्रेंस |
3 |
0.56 |
| झामुमो |
1 |
0.19 |
| भाकपा माले |
0 |
0 |
| पीडीपी |
0 |
0 |
| राजद |
0 |
0 |
| कुल राजनीतिक दल: 15 |
136 |
---- |
मौजूदा परिस्थितियों में इन चार दलों का एकजुट रहना महत्वपूर्ण
जो 15 दल जुटे हैं, उनके पास मौजूदा लोकसभा में 136 सीटें हैं। इनमें भी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जदयू और द्रमुक के पास 82 फीसदी यानी 112 सीटें हैं। इस लिहाज से विपक्षी एकता के लिए मौजूदा परिस्थितियों में इन चार दलों का एकजुट रहना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन दलों में भी कांग्रेस और जदयू का बिहार में पहले से गठबंधन है। वहीं, द्रमुक के साथ भी कांग्रेस तमिलनाडु में गठबंधन है। इस लिहाज से इन चार दलों में तृणमूल कांग्रेस की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं, शेष दलों में सबकी नजरें आम आदमी पार्टी पर टिकी है जो केंद्र के लाए अध्यादेश के खिलाफ सभी दलों और विशेषकर कांग्रेस का साथ चाहती है।
बैठक में कौन-कौन नेता हुए शामिल?
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, आदित्य ठाकरे, महबूबा मुफ्ती, भगवंत मान, अखिलेश यादव, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, मनोज झा, फिरहाद हकीम, प्रफुल्ल पटेल, राघव चड्ढा, संजय सिंह, संजय राऊत, ललन सिंह, संजय झा, सीताराम येचुकी, उमर अब्दुल्ला, टीआर बालू, दीपांकर भट्टाचार्य, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, एमके स्टालिन, डी राजा।