कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके शपथ लेते ही एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने बवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में कई दिग्गज नेता दिखई दे रहे हैं। यह सभी नेता कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। सामने आए वीडियो में बताया जा रहा है कि कर्नाटक में बनी कांग्रेस और जेडीएस की सरकार कितने दिन चलने वाली है।
एक निजी चैनल में दिखाई जा रही इस वीडियो में सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी कह रहे हैं कि कर्नाटक में हारने के बाद भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर सरकार तो बना ली। लेकिन बीजेपी इसे चलने नहीं देगी। कमरे में चल रही बातचीत में चंद्रबाबू नायडू, सीताराम येचुरी, डी राजा, अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। यह सभी बातें कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण के मंच पर आने से पहले की गई हैं।