फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Protest: सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर होगा मंथन, कुछ देर में विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की अहम बैठक

Fri, 07 Aug 2026 09:34 AM IST
Pavan एएनआई, नई दिल्ली

सार

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज करेगा। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में बैठक करेंगे। इस बैठक में सत्र के बाकी दिनों के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के मानसून सत्र को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। दोनों सदनों के विपक्षी फ्लोर लीडर्स यानी संसदीय दल के नेता अब से कुछ देर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के चैंबर में बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सत्र के बाकी बचे दिनों के लिए सदन के भीतर और बाहर की रणनीति तैयार करना है। इस बैठक के तुरंत बाद, लगभग 10:30 बजे विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध?: अमित शाह पेश करेंगे FCRA बिल, नीट आंदोलन में बल प्रयोग पर दे सकते हैं बयान

विपक्षी दल मुख्य रूप से दो मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं- 
  • 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई: विपक्षी दल 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग (लाठीचार्ज, आंसू गैस आदि) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में स्पष्ट बयान और जवाब की मांग कर रहे हैं।
  • राम मंदिर चंदा घोटाला विवाद: अयोध्या स्थित राम मंदिर के लिए मिले दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं व गबन की खबरों को लेकर भी विपक्ष आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
विज्ञापन

संसद में आज क्या?
  • लोकसभा में विधेयक: आज लोकसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 और अन्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 पर विचार और उन्हें पारित कराने की सूची है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे।
  • निजी सदस्य के विधेयक: कांग्रेस सांसद शशि थरूर कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास, उनकी संपत्ति की सुरक्षा और सांस्कृतिक धरोहर को बचाने से जुड़ा विधेयक पेश कर सकते हैं। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल तटीय राज्यों के मछुआरों के कल्याण और सुरक्षा से जुड़ा विधेयक लाएंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश करेंगे। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha: बांग्लादेश के साथ फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का विरोध, JDU सांसद संजय झा की केंद्र सरकार से अपील

लोकसभा में FCRA पर चर्चा संभव
इसके अलावा, भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शनों के बावजूद सरकार 12 अगस्त को संसद में विदेशी अंशदान (नियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा करा सकती है। इससे पहले गुरुवार को लोकसभा ने 'कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें