फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'विपक्ष कर रहा गुंडागर्दी, भारत कोई धर्मशाला नहीं', एसआईआर के मुद्दे पर प्रदर्शन को लेकर BJP हमलावर

Tue, 22 Jul 2025 04:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP Vs Opposition On SIR: बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की तरफ से जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि यह कार्रवाई चुनाव को प्रभावित करने और वोटर डेटा से छेड़छाड़ की कोशिश है। वहीं भाजपा ने इसे विपक्ष की गुंडागर्दी करार दिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बिहार मतदाता सूची संशोधन के विरोध में विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और उन पर गुंडागर्दी का सहारा लेने का आरोप लगाया ताकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों समेत विदेशी लोगों को चुनाव में वोट देने का अधिकार मिल सके। बता दें कि बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी और तख्तियां लहराकर लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: SC ने राजनीतिक दलों के झंडों में तिरंगे के इस्तेमाल पर कार्रवाई की मांग वाली याचिका खारिज

विपक्ष ने एसआईआर के मुद्दे पर किया विरोध-प्रदर्शन
संसद भवन परिसर में विपक्ष के तमाम सांसदों ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया है। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव समेत कई बड़े चेहरे इस प्रदर्शन में शामिल रहे। विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों पर जमा हुए और एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ नारे लगाए। उनका आरोप था कि यह चुनावों में हेराफेरी के समान है। उन्होंने 'एसआईआर: भारतीय अधिकारों की चोरी' और 'एसआईआर: भारतीय गणराज्य को नुकसान पहुंचाना' लिखे हुए पेपर भी पकड़ रखे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला
भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्रक्रिया का विरोध इसीलिए कर रहा है क्योंकि वह बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भी वोटिंग अधिकार दिलवाना चाहता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'भारत कोई धर्मशाला नहीं है। संविधान के अनुसार केवल भारतीय नागरिक ही वोट डाल सकते हैं। फिर जांच से आपत्ति क्यों?' उन्होंने दावा किया कि बिहार के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में जनसंख्या से ज़्यादा आधार कार्ड बने हैं। क्या ये नहीं जांचा जाना चाहिए कि कोई व्यक्ति एक से ज्यादा बूथ पर वोटर तो नहीं?'

यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'हनीट्रैप में विधायकों को फंसाकर गिराई गई महाविकास अघाड़ी सरकार', शिवसेना यूबीटी का दावा

संसद में हंगामा और कार्यवाही स्थगित
विपक्षी सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करवा दी। वे लगातार नारेबाजी करते रहे- 'एसआईआर वापस लो!''संविधान से खिलवाड़ बंद करो!' जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी विपक्ष पर साधा निशाना और कहा 'विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बना रहा है ताकि संस्थाएं उनके इशारे पर चलें। यह संविधान की खुली अवहेलना है।' उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की मंशा है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी भारत में वोटिंग का अधिकार मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें